: दिलचस्प सवालों, मज़ेदार बातचीत और अनिल कपूर के जोशीले अंदाज़ से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने वाला स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा पर शो की झलक ने इस सफर को और खास बना दिया। यह भव्य प्रदर्शन स्टार्ज़प्ले के साथ साझेदारी में जियोहॉटस्टार की मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में शुरुआत के जश्न का हिस्सा था।
जियोहॉटस्टार के शानदार ‘बिग बैंग’ लाइट डिस्प्ले में अनिल कपूर और ‘इंडिया के टॉप 1%’ की झलक से बुर्ज खलीफा जगमगा उठा। दुनिया की सबसे ऊँची इमारत पर अपने पसंदीदा होस्ट और शो को देखना भारत में प्रशंसकों के लिए भी गर्व और खुशी का पल बना।

