“हम शादी नहीं, परिवार जोड़ते हैं” 

मनोरंजन

Paparazzi Entertainment के अजिंक्य जाधव मानते हैं कि भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं होती, बल्कि दो परिवारों का बड़ा जश्न होती है।,  “भारत में लोग शादी को इवेंट की तरह नहीं देखते, बल्कि इसे भावनाओं का त्योहार मानते हैं। यहाँ शादी सिर्फ एक रस्म नहीं होती—यह त्योहार, मेल-मिलाप, ब्लॉकबस्टर फिल्म और फैमिली शो सब कुछ एक साथ होती है। दुनिया चाहे छोटी शादी करे, लेकिन भारत में ड्रोन शो, कोरियोग्राफर और 600 रिश्तेदार जरूर होंगे—जो सालों से नहीं मिले हों।”हंसते हुए उन्होंने जोड़ा,“हम सिर्फ शादी में दो लोगों को नहीं जोड़ते, हम पूरी फैमिली को एक फिल्मी यूनिवर्स में जोड़ देते हैं।” भारतीय शादी एक परफेक्ट स्क्रिप्ट जैसी होती है—“प्यार, ड्रामा, कॉमेडी, कपड़े, सजावट, और आखिर में हैप्पी एंडिंग।” उनके अनुसार, “यह वह जगह है जहाँ परंपरा और सपने मिलते हैं, और जहाँ हमारी संस्कृति सबसे सुन्दर रूप में दिखाई देती है।”