यशराज फिल्म्स ने आज अपनी आगामी फिल्म के टाइटल ‘बेपरवाह’ की घोषणा की। अहान पांडे और शरवरी अभिनीत इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं।
फिल्म का टाइटल इसके टीज़र पोस्टर के साथ जारी किया गया, जो फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज़ से ठीक पांच महीने पहले का मौका है। ‘बेपरवाह’ में ‘सैयारा’ से चर्चा में आए अहान पांडे और शरवरी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही ‘बेपरवाह’ के साथ वह यशराज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह इस बैनर के लिए ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

