नाना पाटेकर ने सत्ता के अंतिम खेल में कदम रखा

मनोरंजन

एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने आज अपनी आगामी सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर सीरीज़ संकल्प का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया। इस सीरीज़ के साथ दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपना बहुप्रतीक्षित स्ट्रीमिंग डेब्यू कर रहे हैं। प्राचीन चाणक्य–चंद्रगुप्त की कथाओं से प्रेरित यह सीरीज़ आधुनिक भारत के संदर्भ में राजनीतिक रणनीति को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती है, जहाँ सत्ता की लड़ाई का मैदान राजमहलों के बजाय कक्षाओं में दिखाई देता है। ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे संसार की झलक देता है, जो तीन शक्तियों: संस्कार, सत्ता और समर्पण  से संचालित होता है। नाना पाटेकर के नेतृत्व में इस सीरीज़ में दमदार कलाकारों की टोली भी शामिल है, जिनमें संजय कपूर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सैत और क्रांति प्रकाश झा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।