मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली फिल्म अभिनेत्री कामना शर्मा ने एक बार फिर अपने नाम और कार्य से प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में उन्हें जबलपुर स्थित महाकौशल यूनिवर्सिटी की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है, जो पूरे महाकौशल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर कामना शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय राम सियासन जी, आर.सी. मिश्रा जी और अनिल तिवारी जी को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

