अड़ीवी  ने श्री श्री राधा दामोदर मंदिर को भेंट किया मैकेनिकल हाथी 

मनोरंजन

अभिनेता अड़ीवी शेष ने  इस्कॉन विशाखापट्नम स्थित श्री श्री राधा दामोदर मंदिर को ‘रंगा’ नाम का एक शानदार, असली हाथी के आकार का मैकेनिकल हाथी भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोते हुए पशुओं के प्रति दया और सम्मान का भाव बनाए रखना है।भक्ति के साथ करुणा को भी अपनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए अड़ीवी शेष ने इस पहल को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “मैं पेटा इंडिया के साथ मिलकर इस्कॉन विशाखापट्नम स्थित श्री श्री राधा दामोदर मंदिर को असली हाथी के आकार का शानदार मैकेनिकल हाथी ‘रंगा’ भेंट करके बेहद खुश हूं। मेरा मानना है कि हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों में सिर्फ हमारी भक्ति ही नहीं, बल्कि इस दुनिया में हमारे साथ रहने वाले सभी जीवों के प्रति हमारा प्यार और संवेदनशीलता भी झलकनी चाहिए।