देशभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जो कभी न कभी टेलीविज़न पर आने का सपना देखते हैं। अब यह सपना हकीकत में बदल सकता है, क्योंकि स्टार प्लस के आगामी रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1 परसेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में प्रतिभागियों को अपनी समझ, लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और क्विक थिंकिंग के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि शो के विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी भी रखी गई है।शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं।


