जीवनसाथी की तलाश  करती जाह्नवी

मनोरंजन

शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में अपनी पसंद और पहचान तलाशती महिला के किरदार पर जाह्नवी बोलीं गुरनानी

गुजराती परिवार में जीवनसाथी की तलाश कभी भी सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं होती। इसमें पूरा परिवार शामिल होता है, जहाँ हर किसी की अपनी राय, सवाल और सुझाव होते हैं और जाहिर है, रिश्ते तय कराने की कोशिशें भी खूब होती हैं। शेमारू प्रीमियर ओरिजिनल ‘एक कन्या कुँवारी’ इसी पारिवारिक माहौल को हास्य और आत्मीयता के साथ पर्दे पर पेश करता है।यह सीरीज शिवानी दवे की कहानी है, जिसका किरदार जाह्नवी गुरनानी ने निभाया है। शिवानी वडोदरा के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली आत्मविश्वासी और स्वतंत्र विचारों वाली बैंक कर्मचारी है। हर एपिसोड में जब शिवानी एक के बाद एक संभावित जीवनसाथियों से मिलती है, तो हर मुलाकात अपने साथ कुछ असहज पल, अप्रत्याशित परिस्थितियाँ और परिवार की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ लेकर आती है।