निगम के 03 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

अधिकारियों/कर्मचारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल भेंट कर दी गई बिदाई
भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम, भोपाल के 03 कर्मचारी अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए है। अपर आयुक्त कमल सोलंकी व निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व भविष्य निधि के पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।
अपर आयुक्त कमल सोलंकी ने शुक्रवार को निगम की सेवा से सेवानिवृत हुए हेल्पर जमना प्रसाद, हेल्पर मोहन मालवीय एवं श्रमिक नवल को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले उक्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त निगमकर्मियों के सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर उपायुक्त एल.आर.कोली, मिलिन्द ढ़ोके, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के एस. नजीर अहमद के अलावा अब्दुल रफीक, मो. अहमद, राजेन्द्र सक्सेना, राजेन्द्र यादव, घनश्याम सहेले, मो. सलीम सहित निगम के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *