चुनाव आयोग कोई खुदा है क्या:- रघुवंशी

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी मंगलवार की दोपहर वाहनों की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर नाराज हो गए। टीम ने जब रघुवंशी को बताया कि चुनाव आयोग की शिकायत मिलने पर यहां जांच करने के लिए आए है। इस पर रघुवंशी ने कहा चुनाव आयोग कोई खुदा है क्या। मैं चौथी बार चुनाव लड़ रहा हूं, नियमों की जानकारी सिस्टम से ज्यादा मुझे भी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है, चुनाव कार्य में लगे हुए जांच दल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक अलग से व्यक्ति उपलब्ध रहता है। जो लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।
एसजे/गोविन्द/28नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *