(भोपाल) फीकल स्लज प्रबंधन पर कार्यशाला संपन्न

इंदौर

भोपाल (ईएमएस)। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा फीकल स्लज प्रबंधन विषय पर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया की उपस्थिति में आई.एस.बी.टी. स्थित सभागृह में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को फीकल स्लज मेनेजमेंट विशेषज्ञ जीतेन्द्र परमार द्वारा फीकल स्लज प्रबंधन के समस्त पहलुओं के साथ ही संग्रहण, परिवहन, निष्पादन को विस्तारपूर्वक समझाया एवं इसके वैज्ञानिक उपचार के बाद पुन: उपयोग हेतु सावधानियों आदि पर भी चर्चा की गई तथा फीकल स्लज प्रबंधन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम का हस्तक्षेप आदि की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आदि ने भाग लिया।
हरि प्रसाद पाल/ 12 दिसम्बर, 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *