(वाशिंगटन) इसी हफ्ते अमेरिकी समकक्ष से मिलेंगे उक्रेन के सेना प्रमुख

Uncategorized

वाशिंगटन (ईएमएस)। यूक्रेन की नौसेना के प्रमुख इस सप्ताह वाशिंगटन में अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात करेंगे। इस दौरान रूसी नौसेना द्वारा यूक्रेन के तीन जहाजों को जब्त किए जाने से मुद्दे पर भी चर्चा होगी। रूसी जहाजों ने गत माह काला सागर से क्रेच स्ट्रेट होकर अजोव सागर जा रहे यूक्रेन के तीन नौसैन्य जहाजों पर गोलियां चलाई थीं और यूक्रेन के चालक दल के 24 सदस्यों को हिरासत में ले लिया था।
पेंटागन के प्रवक्ता एरिक पाहोन ने बताया कि यूक्रेन के एडमिरल इहोर वोरोचेंको अमेरिका के नौसैन्य अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन निकोलसन से शुक्रवार को मुलाकात कर रहे हैं। पाहोन ने बताया कि निकोलसन और पेंटागन के अन्य अधिकारी यूक्रेन की सम्प्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुद्र क्षेत्र में उसके पोतों की आवाजाही के अधिकार के लिए अमेरिका के समर्थन को दोहराएंगे। रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस महीने की शुरूआत में एक संधि के ‘बेशर्मी’ से उल्लंघन के लिए रूसी नौसेना पर जमकर बरसे थे। इस संधि के तहत रूस और यूक्रेन के जहाजों को क्रेच स्ट्रेट से होकर गुजरने की अनुमति है।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 14 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *