पेट्रोल पम्प कर्मचारी से इक्कीस लाख से अधिक की लूट

FEATURED मध्य प्रदेश

कोटा 22 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के कोटा में गुमानपुरा थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक पेट्रोल पम्प कर्मचारी को घायल कर इक्कीस लाख रुपए से अधिक लूट लेने का मामला सामने आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाश आये और गोली मारकर पेट्रोल पम्प के एक कर्मचारी को घायल कर दिया, जब अन्य लोग उसे बचाने दौड़े तो बदमाशों ने हथियार से डरा दिया और उससे रुपए लूट कर फरार हाे गये। यह लूट इक्कीस लाख तेईस हजार रुपए की बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पुलिस घायल कर्मचारी और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से लूटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिये हैं।
जोरा
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *