फिटनेस ट्रेनिंग ले रहे हैं कमल हसन

FEATURED स्वास्थ्य

मुंबई 22 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के लिये फिटनेस ट्रेनिंग ले रहे हैं।
कमल हासन वर्ष 1996 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म इंडियन के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं।स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार उन्हें फिल्म में अपने रोल के लिए वजन कम करना पड़ेगा। वे अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए यूएस के एक शख्स की निगरानी में ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।कमल हसन लगभग वैसे ही रोल में नजर आएंगे जैसा रोल उन्होंने फिल्म के पहले भाग में प्ले किया था।
फिल्म के निर्देशक शंकर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर, 2018 से शुरू हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग लगभग एक साल तक चलेगी। इसे 2020 तक रिलीज किया जाएगा।
प्रेम जितेन्द्र
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *