कार्तिक मेले में रांगोली एवं मेंहदी प्रतियोगीता आज

FEATURED मध्य प्रदेश

उज्जैन (ईएमएस)। कार्तिक मेले में मंगलवार को महिला सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रदर्शनी स्थल, मंच के सामने दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक रांगोली प्रतियोगिता, तथा सांय 5 बजे से 7 बजे तक मंहदी प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।
रांगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता में गुप ए अन्तर्गत स्कूल विद्यार्थी, गुप बी के अन्तर्गत कॉलेज विद्यार्थी एवं ग्रुप सी के अन्तर्गत गुहणी भाग ले सकती है। प्रतियोगिता के लिये आवश्यक सामग्री जैसे मेहंदी एवं रांगोली के कलर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रतियोगी दिनांक 4 दिसम्बर 2018 को प्रतियोगिता स्थल पर भी पंजीयन करवा सकते है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के पुरस्कार मेला समापन कार्यक्रम में प्रदाय किये जायेगे। अत: अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाये। इस सम्बंध में महिला कार्यक्रम समिति संयोजक श्रीमती विधु कोरव से 9584836154 पर सम्पर्क अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *