चीनी,चना नरम ;गेहूं मजबूत;खाद्य तेलों में टिकाव

मध्य प्रदेश व्यापार

नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच ग्राहकी सामान्य रहने से बुधवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। इस दौरान चना और चीनी के भाव घट गये जबकि गेहूं में तेजी रही। वहीं,दालों में मिश्रित रुख रहा।
तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 43 रिंगिट की तेजी में 2,198 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.22 सेंट की तेजी के साथ 28.63 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजार में मांग आने से सोया तेलों,मूंगफली तेल, वनस्पति , सरसों तेल , सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल के दाम गत दिवस पर रहे। अखाद्य तेलों की कीमतें भी कमोबेश स्थिर रहीं।
अर्चना
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *