राज्य रैंकिंग टेनिस स्पर्धा : सारा, रूबिता, रूद्र व वंश तीसरे दौर में –

इंदौर

भोपाल/इन्दौर (ईएमएस)। म.प्र. टेनिस संघ के तत्वावधान में फ्यूचर टेनिस एकेडमी व श्रीकृष्ण टेनिस उत्थान समिति द्रारा आयोजित एस.एस. दीक्षित स्मृति चौथी राज्य रैंकिंग टेनिस स्पर्धा में सारा यादव, रूबिता मीना, रूद्र बाथम, वंश पटेल ने अपने-अपने वर्गों में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
कोलार रोड स्थित राजीव गांधी कॉलेज भोपाल में खेली जा रही इस स्पर्धा में महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबलों में सारा यादव ने आयुषी नरवरिया को 6-1 से तथा रूबिता मीना ने नयला रिजानोवा को 6-2 से शिकस्त दी। बालक-अंडर-12 के दूसरे दौर के मुकाबले में रूद्र बाथम ने अरमान जैन को 6-0 से, वंश पटेल ने मोहित इलूरी को 6-2 से, अभिनव सिंह ने शौर्य जैन को 6-3 से, सिद्धक प्रीत रेखी ने प्रिंस जैन को 6-2 से शिकस्त दी। अंडर-18 के दूसरे दौर में मनन नवलानी ने आर्यन जैन को 8-2 से, दीप मुनीम ने प्रथम बाथम को 8-3 से, युवराज राजपूत ने जनक बदलानी को 8-1 से तथा मेहर्ष पाटीदार ने आदित्य शर्मा को 8-5 से पराजित कर तीसरे दौर में जगह बनाई। बालिका अंडर-14 में संजना सिंह ने उमिका भल्ला को 6-4 से, दृष्टी यादव ने मनस्वी जैन को 6-4 से, अनन्या माहेश्वरी ने सृजन गावंडे को 6-1 से, ईशिका गंगवाल ने याशिका परिहार को 6-0 से तथा तनिषा चौहान ने अनुपमा मलिक को 6-1 से हरा कर अगले दौर में जगह बनाई।
उमेश/पीएम/19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *