एकेडमी व साई के खिलाड़‍ियों का दबदबा –

इंदौर

इन्दौर (ईएमएस)। बिलावली तालाब मे हुई म.प्र. राज्य केनो स्प्रींट तथा ड्रैगन बोट चैंपियनशीप में भोपाल स्थित एकेडमी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खिलाड़‍ियों का वर्चस्व रहा और उन्होने अधिकांश वर्गों के पदक जीते।
स्पर्धा के अंतिम दिन महिला सिनियर वर्ग के 200 मीटर इवेंट में साई की टीम को पहला, एकेडमी की टीम को दूसरा तथा राजगढ़ को तीसरा स्थान मिला। इसी वर्ग की पुरूष वर्ग में भोपाल जिले को पहला, साई को दूसरा तथा एकेडमी को तीसरा स्थान मिला। अन्य वर्गों में सुशीला चानू, दिमीता देवी, सिद्धार्थ सिंह, राधाकांता सिंह, अलर्वड सिंह, अमित पंवार, अजातशत्रु शर्मा, मीरा दास, देवेन्द्र सेन, सचिन सेन ने पहला स्थान अर्जित किया। स्पर्धा के पुरस्कार एकलव्यसिंह गौड, बलवीरसिंह कुशवाह, योगेन्द्र सिंह राठौर व प्रशांत कुशवाह के आतिथ्य में वितरित किए गए। इस अवसर पर अखिलेश पाठक, सागर टोंडे, मोहित इमोलिया मौजूद थे। संचालन वीरेन्द्र शेंडगे ने किया।
उमेश/पीएम/19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *