(इन्दौर) राफेल के झूठ के विरोध में कल भाजपा का धरना आंदोलन –

इंदौर

:: भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न ::
इन्दौर (ईएमएस)। भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में राफेल पर झूठ के विरोध में बुधवार 19 दिसम्बर को विशाल धरना आंदोलन किया जायेगा। इसी क्रम में इन्दौर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना दिया जायेगा। इसके बाद दोप. 1 बजे कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।
यह जानकारी भाजपा कार्यालय पर नगर पदाध‍िकारियों की बैठक में दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा देश की सुरक्षा के हित में राफेल विमान की खरीदी की जा रही थी। फिर भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार झूठी बयानबाजी कर एक षडयंत्र के तहत देश की जनता को गुमराह किया जा रहा था, जिसको सर्वोच्च न्यायालय ने विगत 14 दिसम्बर को खारिज कर दिया है और देश की जनता के सामने सच को ला दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए। नगर अध्यक्ष नेमा ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ स्तर पर तय किया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में राफेल पर झूठ के विरोध में 19 दिसम्बर को विशाल धरना आंदोलन किया जायेगा। इसी क्रम में इन्दौर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना दिया जायेगा। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। कार्यक्रम में निर्वाचित विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। नेमा ने बताया कि इस बैठक में राम जन्मभूमि आंदोलन के तहत शौर्य यात्रा, विभ‍िन्न क्षेत्रों में 23 से 30 दिसम्बर के बीच होने वाली धर्मसभा में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होकर शौर्य यात्रा का स्वागत करने के अलावा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में भी चर्चा की गई।
बैठक में गोपीकृष्ण नेमा, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, नानूराम कुमावत, जयदीप जैन, जयंत भीसे, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, कमल वर्मा, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, सविता अखण्ड, जयश्री जातेगांवकर, देवकीनंदन तिवारी, पदमा भोजे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसी संदर्भ में मंगलवार को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, वार्ड संयोजक, प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग के नगर संयोजक, एल्डरमेन की संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है।
उमेश/पीएम/17 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *