शिवराज नहीं बनेंगे नेता प्रतिपक्ष

मध्य प्रदेश

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर रस्साकशी बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष का पद स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में जोर-शोर शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा एट्रोसिटी एक्ट और माई के लाल की चुनौती से ब्राह्मण वर्ग भाजपा से दूर हुआ है। इस वर्ग को जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी ब्राह्मण विधायक को नेता प्रतिपक्ष का पद दे सकती है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदले हुए सियासी समीकरण में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस दौड़ में सबसे आगे हैं। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में वरिष्ठ ब्राहम्ण विधायक भी दौड़ में शामिल हो गए हैं। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के लिए चयन करना काफी मुश्किल हो रहा है।
एसजे/गोविन्द/23दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *