1 जनवरी 2019 से शुरू होगा कोलार तहसील का कामकाज

Uncategorized

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी मैं तीसरी नई तहसील अस्तित्व में आ रही है। 1 जनवरी से अस्तित्व में आई नई तहसील कोलार की कमान तहसीलदार स्तर के अधिकारी को सौंप दी जाएगी। नई तहसील का मुख्यालय बैरागढ़ चीचली में बनाया जा रहा है। 1 जनवरी 2019 को तहसीलदार अपने कार्यालय में बैठकर काम शुरू कर देंगे।
शासन के आदेशानुसार हुजूर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 25 से 31 तक और पटवारी हल्का नंबर 45 को कोलार तहसील में जोड़ा गया है। 8 पटवारी हल्के होंगे, और इसमें 60 गांव जुड़े हुए होंगे।
एसजे/गोविन्द/23दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *