फोटो बाज नेताजी

आजकल राजनीति में फोटो का बड़ा महत्व हो गया हे | नेताजी भले ही तीसरी में तीन  बार फेल हुए  हो पर फोटो ऐसा निकलवाएंगे जैसे सीधे हॉवर्ड से ही आ रहे होंगे | ऐसा मेकअप करेंगे की लडकिया भी शर्मा जावे | टीवी पर  देखो कोई मुलाकात हो या इंटरव्यू या आठ दस लोगो की बहस जिसमे सब कव्वे जैसे कॉव कॉव करेंगे ,कौन   क्या बोल रहा किसी को पता नहीं ,एक एंकर  एक टैग लाइन बोलेगा और फिर १० मिनिट तक दो मुर्गो को लड़ाने  बैठ जावेगा फला  v /s  फला  फिर दोनों बिना मतलब के एक दूसरे पर खूब काव काव करेंगे जब तक की ब्रेक का टाइम न हो जावे | ब्रेक का टाइम आते ही एंकर  उनको रोक कर ब्रेक पर चले जाते है |सबको मालूम है कि  दारा सिंह रंधावा की मिली जुली कुश्ती है पर आनंद लेने वालो को इसमें भी खूब आनंद आता है और घंटो इनको झेलते रहते है |  पर वहा भी खूब लीपा पोती करके आयेंगे जैसे कोई रामलीला में मंदोदरी का रोल करना हो | फिर  उन फोटो को हाई टेक कैमरे से ऐसा दिखाया जाता है  जैसे कोई स्वर्ग से भगवाण सीधे जमी पर आ गए हो और आते ही सबके दुःख हर लेंगे और आम जनता सब मुर्ख है  और ये है  स्पेशल प्रोडक्शन |ये अपने आप को जनता से अलग मानते है |  और फिर शुरू होगा इन फोटो को फ्लेक्स पर छापने का काम ,जिसमे उपर बड़े बड़े भिया होंगे भगवान जैसे  और निचे होंगे सब गली मोहल्ले के छ्टे छटाये भिया होन जिनसे कोई शरीफ आदमी बात करना भी पसंद नहीं करे वो इन फ्लेक्स पर बाइज्जत विराजमान होते हे मित्रमंडल के नाम पर | इन फोटो को छपवाने में करोडो  रूपये लगते है  ये रूपये  भगवन जाने कहा से आते है सब  पता है  और  अपन भी क्यों अपना मुह ख़राब करे बता के पर इतना पक्का है  ये जरुर किसी न किसी घोटाले या अवैध वसूली का बाय प्रोडक्ट है  |नि  तो ये भइया एक कट चाय पिलाने में सो बार सोचते है इत्ता खर्चा क्या करेंगे | और गलती से आपने इन भइया को कोई काम बता दिया तो अगले ही हफ्ते आ जावेगे आपको टोपी पिनाने |  चुनाव में नेताओ ने इतना पैसा फोटोबाजी में लगाया की पाकिस्तान जैसे देश तो इतने में अपना बजट बना ले | जनता का  पैसा है  अपने बाउजी का क्या जा रहा हे जो मर्जी आवे करो |और चुनाव जीत  गए तो सब घूसखोरी में वसूल लेंगे |  पर जनता है  कि  उफ़ तक नहीं कर रही और करे भी क्या | सुप्रीम कोर्ट ने कहा की राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और प्रधान न्यायाधीश  के फोटो छाप सकते हो तो कई याचिका लग गयी और अब तो मुख्य मंत्री और मंत्री भी ठाट से सचित्र विराजमान हो रहे है  | जब अख़बार को बड़ी बड़ी विज्ञापन मिल रहा है  तो फिर क्या मंत्रीजी के चमचे का लेख भी अन्दर होना ही चाहिए वो भी छापो | जनता का क्या है  बिचारे जरा सी जानकारी आर टी आई में मांग ले तो मरवा दो तो कौन  अपनी जान जोखिम में डाले | विरोधी पार्टी का काम है  मामले को उठावे तो उनके निचे पहले से ही खूब सारे रेले हे सो चुप , मन ही मन समज जो भिया और अधिकतर मसखरे भरे रेते विरोधी पार्टी में सो कोई सीरयसली लेता भी नहीं  |

स्टेज पर बड़े भिया बेठे हो तो छोटे वाले जबरन जायेंगे भिया कुछ ठंडा वांडा भेजू क्या ,इस बहाने भिया के पास और किसी से बोल के फोटो निकलवा लेंगे और सबेरे फेस बुक पे डालेंगे “ छोटे भिया बड़े भिया से गहन चर्चा करते हुवे “ अब किसको मालूम के भिया चाय पानी का पूछने गए थे उपर | भिया से दुकान का उद्घाटन करवा लो और बड़ा सा फोटो बना के लगा दो दुकान में , आजीवन बीमा पक्का | जिन्दगी भर कोई भी गुंडा,पुलिस,हफ्ते वाला ,चंदे वाला ,नेता ,नगर निगम ,टैक्स वाला फटकेगा भी नहीं और आ जावे तो फोटो के पास जा के बात करो फोटो पर  नजर पड़ते ही उलटे पाँव चले जावेगा | और नि जावे तो फ़ोन ऐसे ही कान पे लगा लो और जोर से बोलो भिया कोई आये है  आपसे बात करवाऊ क्या ? बस इतने में तो वो आपसे नमस्ते करके बाहर चला जावेगा |

इस फोटो वोटो और टीआरपी  के चक्कर में हमारे नेता जी भी बाजारू हो चले है  क्योकि ये भी अब फिल्मी कलाकारों जेसा बर्ताव करने लगे है  सब अपनी अपनी मार्केटिंग कर रहे हे और अपना असली चरित्र और संस्कार भूल से गए है  हा खबर के साथ फोटो या फोटो के साथ खबर तो समज में आती हे पर जनता सब जानती हे कब किसका फोटो उतरना है  और भिया लोग जनता के समजो और फोटो फोटो खेलना बंद करो और नहीं करो तो आप लोगो की मर्जी इस देस की जनता बहुत सहिष्णु है  जब तक झेलते बनेगा झेलेंगे नहीं तो तुम्हारा भी फोटो पे कब माला चढ़ जावेगी पता ही नहीं चलेगा ,अब  तुम्हारी तुम जानो फिर मत केना की बताया नहीं था |

राजेश भंडारी “बाबु”

104 Mahavir Nagar Indore

9009502734