पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता एवं पॉलिथिन का उपयोग नही करने का दिया संदेश

उज्जैन। स्मार्ट सिटी व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए स्मार्ट सिटी एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न संस्था के सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। रैली पर्यावरण सुधार संबंधी संदेशों के साथ कोठी महल स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्रारंभ होते हुए विभिन्न क्षैत्रों में पहुँची जहां लोगों को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता एवं पॉलिथिन का उपयोग नही करने का संदेश दिया गया।