साई की लड़कियों ने अफगान स्कूल को 9-0 से पीटा

Uncategorized

नयी दिल्ली, 04 नवम्बर (वार्ता) साई कोलकाता की लड़कियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के इस्तेक़लाल स्कूल को रविवार को सुब्रतो कप गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में एकतरफा अंदाज में 9-0 से पीट दिया।
अन्य मुकाबलों में छत्तीसगढ़ स्कूल ने देहरादून मिलिट्री इंटर कॉलेज को 10-0 से और तमिलनाडु स्कूल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र से एनसीसी निदेशालय को 5-0 से हरा दिया।
साई कोलकाता की जीत में निकेता स्टार रहीं जिन्होंने गर्ल्स टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक जमाते हुए कुल पांच गोल दागे। अन्य गोल सुनीता, दीपा, शारदा और ज्योति ने किये।
राज
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *