टाटा मोटर्स ने ‘तीन का त्योहार’ के साथ फेस्टिव सीजन की शुरूआत की,

FEATURED मध्य प्रदेश

टाटा मोटर्स ने त्‍योहारों के मौसम की शुरूआत के साथ अपने नये ‘तीन का त्योहार‘ कैम्‍पेन को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इस कैम्‍पेन की शुरूआत टाटा एस के सबसे मशहूर स्‍मॉल कॉमर्शियल व्‍हीकल्‍स की सफलता का जश्‍न मनाने के लिये की गई है। कंपनी ने अब तक 20 लाख से अधिक टाटा एस वाहनों की बिक्री की है। इस तरह प्रत्‍येक तीन मिनटों में एस फैमिली से एक एससीवी की बिक्री हुई है। इस उपलब्धि का जश्‍न मनाने के लिये कंपनी ने अपने छोटे कॉमर्शियल वाहनों (एससीवी) खरीदने वालों के लिये 3 आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है।

त्‍योहारों के इस मौसम में टाटा मोटर्स के प्रत्‍येक एससीवी व्‍हीकल की खरीदारी पर खरीदारों को एक सोने का सिक्‍का मुफ्त में दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *