मनोरंजन करने मलाड मस्ती आए रणवीर सिंह 

 रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और वरुण शर्मा (चूचा) तीनो अपनी फिल्म सर्कस को प्रमोट करने मलाड मस्ती आए जिसका आयोजन विधायक असलम शेख ने किया। इस रविवार की सुबह भारती सिंह, एमिवे बंटाई रैपर, सिंगर सलमान अली,शेह्ज़ाद अली , डांसर एक्टर सलमान यूसुफ खान, सिद्धार्थ निगम, अभिषेक निगम, आकांशा पूरी ,नेहा चूडास्मा और चिंकी मिन्की भी मलाड मस्ती में आए और सभी ने पब्लिक को खूब एंटरटेन किया। सिंगर शहजाद अली और सलमान अली ने अपनी गायकी से मलाड वासियों का खूब मनोरंजन किया।

     रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने मिलकर खूब डांस किया, मस्ती की। लोगों को खूब डांस भी करवाया। साथ ही साथ उन्होंने अपनी फिल्म सर्कस के बारे में लोगों को बताया।

    डांसर एक्टर सलमान यूसुफ खान ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। भारती सिंह ने लोगों को हंसाया और गरबा भी किया वहीं सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम ने भी लोगों के साथ मस्ती की।