मध्‍य प्रदेश छत्‍तीसगढ़ पंजाब हरियाणा व यूपी में कड़ाके की ठंड के आसार

नई दिल्‍ली । भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी ‎किया है। ताजा ‎रिपोर्ट के अनुसार अभी ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई गई है। कई राज्‍यों में घने कोहरे छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी। मौसम विज्ञानियों ने मौसम के तल्‍ख तेवर को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है। गंगा से लगते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने के कारण फिलहाल कड़ाके की सर्दी से छुटकारा मिलने की संभावना काफी कम है। मध्‍य प्रदेश छत्‍तीसगढ़ पश्चिम बंगाल झारखंड पंजाब हरियाणा उत्‍तर प्रदेश बिहार उत्‍तराखंड हिमाचल प्रदेश असम त्रिपुरा आ‎दि राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह अरुणाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल सिक्किम तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब हरियाणा उत्‍तर प्रदेश और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्‍तराखंड में अगले 48 घंटों तक कोहरे का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान है। मध्‍य प्रदेश छत्‍तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश पूर्वी राजस्‍थान मध्‍य प्रदेश छत्‍तीसगढ़ झारखंड पश्चिम बंगाल असम और त्रिपुरा में भी अगले 2-3 दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे के कारण उत्‍तरी और पूर्वी भारत में सामान्‍य जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। खासकर परिवहन व्‍यवस्‍था पर इसका व्‍यापक असर पड़ा है। दर्जनों की संख्‍या में ट्रेनें लेट चल रही हैं जबकि सड़क मार्ग से यात्रा करना भी कठिन हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्‍तरी राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में 3 से 6 जनवरी 2023 तक भीषण शीतलहर की संभावना जताई है। पंजाब में 3 और 4 जनवरी को शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।
कई राज्यों में हल्की बरिश के आसार
कई राज्‍यों के स्‍कूलों में शीतकालीन अवकाश आगे बढ़ा दिया गया है ताकि बच्‍चे भीषण ठंड में घरों में ही रहें। शीतलहर को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12वीं कक्षा तक के सभी स्‍कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बिहार पंजाब दिल्‍ली जैसे प्रदेशों में पहले ही स्‍कूल को बंद करने का ऐलान किया जा चुका है। मौसम विभाग ने कुछ राज्‍यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम ‎‎विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार अरुणाचल प्रदेश तटीय आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल सिक्किम और पुडुचेरी में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। उत्‍तरी भारत के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।