उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल के पहले दिन पांच लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए। भक्तों ने दिल खोलकर भगवान को दान किया। भगवान के दर्शन करने के बाद 20 लाख रुपए की प्रसादी लड्डू के रूप में खरीद कर वह अपने साथ लेकर गए।
7000 से अधिक भक्तों ने ढाई सौ रुपए की टिकट खरीद कर महाकाल के दर्शन किए। महाकाल के दर्शन करने आए भक्तों ने बड़ी मात्रा में विभिन्न आभूषण महाकाल को भेंट किए। 1 दिन में महाकाल मंदिर की 20 लाख रुपए की लड्डू की प्रसादी बिकी। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।