आम लड़की बनी मैगज़ीन की कवर गर्ल 

 शो ‘किस्मत की लकीरों अभिनेत्री शैली प्रिया उर्फ श्रद्धा साधारण लड़की एक प्रोफेशनल मैगेज़ीन फोटोशूट के दौरान अपने बिलकुल  हटके नज़र आएंगी। यह सीन दर्शकों को अचंभित कर देगा। शैली ने हाल ही में साझा किया कि किस तरह से इस सीक्वेंस के शूट के दौरान उन्होंने अपने सबसे पहले नर्वस फोटोशूट को याद किया।

 शैली ने कहा, “श्रद्धा एक साधारण और घरेलू लड़की है, जो एक फैशन फर्म के लिए काम करती है, लेकिन चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से बहुत दूर है। फैशन इंडस्ट्री का हिस्सा होते हुए भी, श्रद्धा सादगी में विश्वास रखती हैं और हमेशा साड़ी और पारंपरिक आभूषण पहनती हैं। अपने काम के प्रति समर्पित, उसने कभी मॉडल बनने का सपना नहीं देखा था। जबकि आने वाले ट्रैक में, दर्शकों को कुछ ऐसा होते हुए नज़र आएगा, जब एक मैगज़ीन उनकी सादगी और कड़ी मेहनत से प्रेरित होकर उनके कवर पेज के लिए उनसे संपर्क करता है। जिसके बाद एक आम लड़की एक मैगज़ीन की कवर गर्ल बन जाती है।”