नई दिल्ली । अरबपति गौतम अडानी का नाम दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों में नहीं रह गया है। वे इस सूची में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी ग्रुप के चेयरमैन चौथे स्थान पर खिसक आए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल अब तक 683 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति घटकर 120 अरब डॉलर रह गई है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 2.38 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी इस सूची से बाहर हो गए हैं। वे 12वें स्थान पर हैं। अडानी की जगह प्रमुख 10 की सूची में तीसरे स्थान पर अब ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस आ गए हैं। हालांकि अडानी और बेजोस की संपत्ति में कोई अधिक अंतर नहीं हैं। बेजोस की संपत्ति 121 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस सूची में पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी संपत्ति 188 अरब डॉलर है। वहीं एलन मस्क 145 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। साल 2023 अब तक गौतम अडानी की संपत्ति के लिए सही नहीं रहा है। दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की सूची में वे ही अकेले हैं जिनकी संपत्ति में गिरावट आई है। अडानी की संपत्ति साल 2023 में अब तक 683 मिलियन डॉलर घट चुकी है।
बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 26 अरब डॉलर मस्क की संपत्ति में 8.21 अरब डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 13.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स को देखने पर पचा चलता है कि दुनिया के टॉप-15 अमीरों में से सिर्फ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ही ऐसे हैं जिनकी संपत्ति इस साल घटी है। सूची में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी की संपत्ति 683 मिलियन डॉलर घटी है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 2.38 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी इस सूची से बाहर हो गए हैं। वे 12वें स्थान पर हैं।