नई दिल्ली । देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई। परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत भी दिखाई दी। आसमान में प्रचंड और राफेल सहित 50 विमानों की उड़ान ने भारतीय वायु सेना की शक्ति का प्रदर्शन किया। 90 मिनट की परेड में 23 झांकियां दिखीं इनमें राज्यों की और मंत्रालयों-विभागों की झांकियां शामिल रहीं। जहां उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखी तब वहीं गृह मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत की झांकी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में नारी शक्ति को दर्शाया गया। परेड के आखिर में भारतीय सेनाओं के 50 विमानों ने फ्लाई पास्ट किया। परेड की शुरुआत से पहले देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि थे।
कर्तव्य पर्थ पर परेड के दौरान फ्लाई पास्ट में भारतीय वायुसेना के 45 विमानों भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलिकॉप्टरों ने सांसों को थाम देने वाला एयर शो दिखाया। राफेल मिग-29 एसयू-30 सुखोई-30 एमकेआई जगुआर सी-130 सी-17 डोर्नियर डकोटा एलसीएच प्रचंड अपाचे सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने और आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ के ऊपर बाज प्रचंड तिरंगा तंगैल वजरंग गरुड़ भीम अमृत और त्रिशूल समेत कई विमानों ने आसमान में गर्जना की। इतना ही नहीं राफेल लड़ाकू विमान द्वारा वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया।
वहीं स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी के नेतृत्व में वायुसेना के दल में 144 वायु सैनिक और चार अधिकारी शामिल हुए। वायु सेना की झांकी सीमाओं से परे भारतीय वायु सेना की शक्ति विषय पर तैयार हुई। इस झांकी में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस एमके- सेंकड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट नेत्रा और सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रदर्शित हुए। झांकी में लेजर डेजिग्नेशन उपकरण और विशेषज्ञ हथियारों के साथ लड़ाकू गियर में गरुड़ की एक टीम भी दिखाई दी। भारतीय नौसेना दल में 144 युवा नाविक शामिल हुए इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत कंटिजेंट कमांडर ने किया। मार्च करने वाली टुकड़ी में पहली बार तीन महिलाएं और छह अग्निवीर शामिल हुए। इंडियन नेवी – कॉम्बैट रेडी क्रेडिबल कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ थीम पर डिजाइन किया गया है। यह भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी रूप से डिजाइन उपकरणों को प्रदर्शित करेगा।