सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट

नई ‎दिल्ली। वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से श‎निवार 4 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में भी ‎गिरावट आई है। इससे पहले शुक्रवार को सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी आई थी। शुद्ध सोने की कीमत में 424 रुपए, चांदी की कीमत में 900 रुपए की ‎गिरावट आई है। हर दिन सोने-चांदी का भाव उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है। पूर्वांचल के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपए की कमी हुई, जिसके बाद सोने की कीमत 54,200 रुपए हो गई। इसके पहले 3 फरवरी को इसकी कीमत 54,700 रुपए थी। वहीं 2 फरवरी को इसका भाव 53,850 रुपए था। इसके पहले 1 फरवरी को इसकी कीमत 53,600 रुपए थी। 31 जनवरी को 53,750 रुपए, 30 और 29 जनवरी को भी सोने का यही भाव था। 24 कैरेट शुद्ध सोना 4 फरवरी को 59,470 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके पहले 3 फरवरी को इसका भाव 60 हजार रुपए के पार हो गया था। सर्राफा कारोबा‎रियों को कहना है ‎‎कि फरवरी महीने में सोने और चांदी के भाव लगातार तेज रहे थे। शुक्रवार को सोने और चांदी ने सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए, लेकिन अब सोना चांदी के भाव में गिरावट हुई है। वहीं चांदी 900 रुपए प्रति किलो टूटकर अब 76,400 रुपए हो गई है। 3 फरवरी को इसकी कीमत 77,300 रुपए प्रति किलो, 2 फरवरी को 74,800 रुपए, इसके पहले 1 फरवरी को इसकी कीमत 74,500 रुपए, 31 जनवरी को 74,700 रुपए जबकि 30 जनवरी को चांदी का भाव 74,200 रुपए प्रति किलो था।