सुधा मूर्ति रॉकस्टार डीएसपी के म्यूजिक की हैं फैन!

संगीत में सीमाओं को पार करने और लाखों लोगों के दिलों को छूने की शक्ति है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुछ गाने होते हैं, जो उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं और रॉकस्टार डीएसपी एक ऐसे कंपोजर हैं, जिनका संगीत बाधाओं और आयु समूहों से परे है।प्रसिद्ध परोपकारी, निपुण लेखिका और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सुधा मूर्ति कोई अपवाद नहीं हैं। एक इंटरव्यू में सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि रॉकस्टार डीएसपी द्वारा रचित गाना मिर्ची उनके पसंदीदा नंबरों में से एक है। 

अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले म्यूजिक मेस्ट्रो ने भारत के विभिन्न फिल्म इंडस्ट्री में चार्ट-टॉपिंग हिट दिए हैं।