उपन्यास और किताबें पढ़ना हमेशा पसंद रहा 

बिहार के एक छोटे से शहर से आने वाली, युवा लेखिका मोनी सिंह ने करियर की शुरुआत में ही अपने उल्लेखनीय काम को प्रदर्शित किया है, जोऑडियो सीरीज ‘डेविल से शादी’ से  साफ़ नज़र आ रहा है।मोनी सिंह ने ने  बताया  की  मैंने पहले कभी खुद को एक लेखक के रूप में नहीं देखा था, मुझे उपन्यास और किताबें पढ़ना हमेशा पसंद रहा है। स्वयं लिखना शुरू किया और धीरे-धीरे बेहतर होती गई। एक बार जब मैं पॉकेट एफएम से जुड़ गई, तो मैंने लिखना जारी रखा और इस तरह मैंने एक लेखक के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना करियर शुरू किया।’डेविल से शादी’ एक प्रेम कहानी है जहां एक आत्मविश्वासी लड़का और एक प्यारी लड़की प्यार में पड़ जाते हैं। इसका विचार टीवी शो देखने और विभिन्न प्रकार के कॉन्टेंट पढ़ने से आया।