वंदे भारतम  के जरिए टीसैनिकों और उनकी माताओं को  ट्रिब्यूट –

स्वतंत्रता दिवस करीब आने के साथ, टी-सीरीज़ विशाल मिश्रा की दिलकश आवाज़ में वंदे भारतम नामक एक विशेष गीत लेकर आए हैं। यह गाना अर्जुन बिजलानी द्वारा निभाए गए  सेना के जवान के जीवन को दर्शाता है। लवेश नागर द्वारा निर्देशित यह वीडियो आपके दिल को छू जायेगा।

विशाल मिश्रा द्वारा गाए गए इस गाने का संगीत आर्को ने दिया है और गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। यह गाना देश के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले सभी सैनिकों को एक ट्रिब्यूट है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, यह उन माताओं को भी सम्मान देता है जो अपने बच्चे को देश की सेवा में भेजने का साहस रखती हैं।

गाने के बारे में बात करते हुए विशाल मिश्रा कहते हैं, ”मैं वंदे भारतम जैसे गाने पर काम करने में सक्षम होने पर बहुत खुश हूं। यह गाना सैनिकों और उनकी माताओं को धन्यवाद देने का मेरा छोटा सा प्रयास है।जिन्होंने देश के लिए दिए गए बड़े बलिदान दिए हैं।”