आर्थिक मोर्चो पर विफल रही मोदी सरकार: चिदंबरम

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

इंदौर, 11 नवंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा है कि श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चो पर विफल रही है।
श्री चिदंबरम आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज मैं यहां ऐसे समय आया हूं, जब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। लेकिन आज जरूरत ऐसे विषयों पर चर्चा करने की है, जो केंद्र और राज्य दोनों के लिये आवश्यक हो।
उन्होंने आगे कहा नोटबंदी एक पूरी तरह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय साबित हुआ। 99 फीसदी से अधिक पैसा बैंकों में आ गया। इस बीच तरल अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गयी, जिसके बाद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर में असमानता आई है, जिसके दुष्प्रभाव के चलते छोटे उद्योग का दम टूट गया। देश कि अर्थव्यवस्था से नगदी गायब होने से लोग बेरोजगार हुए हैं।
श्री चिदंबरम ने देश की मौजूदा परिस्थिति को चिंताजनक बताते हुये कहा कि आज करीब तीन करोड़ युवा रोजगार की तलाश में हैं। वैकल्पिक समाधान न होने की वजह से बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो एक ज्वलामुखी जैसी विक्राल समस्या है।
सं बघेल
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *