खास  रोचक कहानियाँ सुनाएँगी रागिनी 

मनोरंजन

: देवों के देव महादेव’ में देवी लक्ष्मी का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री रागिनी चौबे धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की कथा से लेकर श्रीराम की अयोध्या वापसी तक, त्यौहारों से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक कहानियाँ सुनाएँगी।

दीपावली का त्यौहार आते ही घर रोशनी से जगमगा उठते हैं, पकवानों की खुशबू फैल जाती है और परिवार के सभी लोग मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। लेकिन, क्या हमने कभी सोचा है कि इन त्यौहारों को मनाने के पीछे क्या कहानियाँ हैं? भगवान धन्वंतरि कौन थे और धनतेरस पर उनकी पूजा क्यों की जाती है? श्रीराम के अयोध्या लौटने पर लोगों ने हजारों दीपक क्यों जलाए थे? भाई दूज का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे कौन-सी कहानी है?