आस्था की शक्ति, सनातन संस्कृति की विरासत और विज्ञान की दिलचस्प दुनिया… इन तीनों का अनूठा मेल लेकर आ रही हिंदी फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का बहुप्रतीक्षित ऑफिशियल ट्रेलर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया।इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट टीकू तलसानिया, पूजा जोशी, के. आर्यवर्धन और चेतन धनानी के साथ निर्देशक कर्तव्य शाह और किंग प्रोडक्शन हाउस की टीम भी मौजूद रही।निर्देशक कर्तव्य शाह ने कहा, “देवी विज्ञानम् मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म के जरिए हमारा मकसद आस्था, सनातन संस्कृति और विज्ञान के बीच के दिलचस्प रिश्ते को एक्सप्लोर करना है। टीकू तलसानिया ने कहा, “देवी विज्ञानम् ने मुझे एक बेहद अलग और सोचने पर मजबूर करने वाले विषय का हिस्सा बनने का मौका दिया। पूजा जोशी ने कहा, “देवी विज्ञानम् का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा है।

