शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद , सेंसेक्स 906 अंक नीचे आया – निफ्टी 21,997.70 के स्तर पर फिसला

मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गयी। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भी बिकवाली हावी होने से बाजार टूटा। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 906.07 करीब 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ ही 72,761.89 और निफ्टी में भी 1.51 फीसदी तकरीबन 338.00 अंकों की गिरावट रही और ये 21,997.70 के स्तर पर बंद हुआ।
स्मॉलकैप इंडेक्स में भी आज 2200 अंक से ज्यादा की गिरावट रही और ये 40,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मिडकैप में 1,800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। ये 37,420 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट रही। जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी की बढ़त रही।
वहीं बीएसई स्मॉलकैप के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने में आई है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में आज इसलिए दबाव रहा क्योंक बाजार नियामक एजेंसी सेबी अध्यक्ष ने छोटे और मध्यम आकार की कंपनियों के शेयरों की ऊंची कीमतों को सही नहीं बताया था। उन्होंने कहा
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 7 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी गिरे हैं। वहीं दूसरी ओर आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर ऊपर आये हैं।
वहीं गत दिवस बढ़त पर बंद हुआ था। इससे पहले आज सुबह वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले अच्छे संकेतों की वजह से बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 247.61 अंक तेज होकर 73,915.57 पर और निफ्टी 61.70 अंक ऊपर 22,397.40 पर कारोबार कर रहा था। इसके कुछ समय बाद ही बाजार में गिरावट आने लगी जो अंत तक बनी रही।