मिस्र के पिरामिडों की कहानी लेकर आ रहा है हिस्ट्री टीवी18 

समय की धूल भी जिसके नीचे दबे रहस्यों में दुनिया की रुचि कम नहीं कर पाई, उन पिरामिडों की रोचक कहानी लेकर आ रहा है, “हिस्ट्रीज ग्रेटेस्ट मिस्टेरियस : द पज़लिंग पिरामिड ऑफ़ इजीप्ट” |  शनिवार ये इनवेस्टिगेटिव सीरीज़ पता लगाएगी कि पिरामिड कैसे और क्यों बनाए गए थे?  यह यात्रा दर्शकों को 4,600 साल पहले निर्मित पत्थर की इन विशाल पहेलियों के भीतर छिपी सच्चाइयों को उजागर करने की खोज पर ले जाएगी जो समय की चुनौतियों से लड़कर अपने स्थान पर डटी हुईं हैं।एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनी और एमी अवॉर्ड विजेता लारेंस फिशबर्न द्वारा आयोजित यह शो प्राचीन दुनिया के इन आश्चर्यों से जुड़े रहस्यों की जांच करेगा, जो अद्भुत तकनीक का उपयोग करके बनाए गए थे। इन पिरामिडों ने सदियों से जानकारों, पुरातत्वविदों और इतिहास के विद्वानों को सवालों और अटकलों से चौंकाया है कि इनका निर्माण संभव कैसे हुआ!