इंदौर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक और उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए इंदौर स्थित टेक्सटाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी प्रतिभा सिंटेक्स ने शहर के नेहरू नगर क्षेत्र से आने वाली कुछ जरूरतमंद महिलाओं के लिए दिवाली के मौके पर मेरे सपनों का भारत पहल के अंतर्गत रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम को सम्पन्न किया। मेरे सपनों का भारत पहल के तहत प्रतिभा सिंटेक्स ने एक सर्वे के आधार पर नेहरू नगर इलाके की मुख्य जरूरतों को रेखांकित किया और रोजगार के दृष्टिकोण से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। यह उन महिलाओं के साथ किया गया जिनकी परिवारिक मासिक कमाई तीन हजार रुपये से कम हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में काम करने वाले परिवारों की महिलाओं का चुनाव किया गया। प्रतिभा सिंटेक्स की तरफ से इन महिलाओं को दिवाली के दीयों पर आकर्षक पेंट करने का काम सौंपा गया। हैं।