अमित और राहुल 16 नवंबर को सागर जिले में

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश व्यापार साहित्य

सागर, 15 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है।
वहीं कांग्रेस के अनुसार श्री गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। श्री गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे।
दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
सं प्रशांत
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *