राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पटना पहुंचे

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश व्यापार साहित्य

पटना 15 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद समस्तीपुर जिले में पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के पहले एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), पटना के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एकदिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचे।

श्री कोविंद नयी दिल्ली से विशेष विमान से यहां जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे, जहां बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने उनकी अगवानी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी एवं विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद के अलावा मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक के. एस. द्विवेदी समेत राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
इसके बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पूसा (समस्तीपुर) रवाना हो गये। उनके साथ मुख्यमंत्री श्री कुमार भी हैं। राष्ट्रपति समस्तीपुर से लौटने के बाद राजभवन में दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे वह राजधानी पटना के गांधी मैदान के निकट ज्ञान भवन में एनआईटी के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान श्री कोविंद एनआईटी के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
श्री कोविंद दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद शाम पांच बजे नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
सूरज
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *