इन्दौर भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर सर्व समाज संगठन ने नगर निगम सभापति मुन्ना लाल यादव के साथ मोमबत्ती जलाकर बौद्ध वन्दना लेकर पहलगाम मे शहीद हुए दिवंगतों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कि।इस दौरान यादव ने कहा कि इस नरसंहार से संपूर्ण भारत की आत्मा को ठेस पहुंची है और हमारे देश के मुखिया पर हमें पूरा विश्वास है वह इस घिनौने अपराध का परिणाम पाकिस्तान को अवश्य देंगे।
संगठन के अध्यक्ष सन्दीप भौऊरजार ने संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में लोगों को मारने के पूर्व कलमा पढ़ने को कहा लेकिन भीम (डॉ. बाबासाहेब) को मानने वाले अनुयाईयो को कलमा पढ़ना नहीं आता है इसे हमें समझना होगा। यह देश कि एकता और अखंडता के लिए एक बहुत बड़ी साजिश है बुद्ध कभी युद्ध नहीं चाहते थे लेकिन जो पहलगाम में हमारे देशवासियों के साथ अन्याय हुआ है उसके लिए सर्व समाज की आशा देश के प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर टिकी हुई है। सभा मे आई अनुसूचित जाति की दलित बस्ती से पढ़ाई कर ए ग्रेड के ऑफिसर बनने वाली रेणु गोंढाने व फाल्गुनी यादव को सभी ने आशिर्वाद दिया। सभा में मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक शालीन भौऊरजार, सुभाष वासनिक, राहुल मेश्राम, योगेंद्र गावंडे, अंकेश बरुआ, अशोक हुमने, पियूष उके, मनीष उकर्डे, सुशांत भौऊरजार, कपिल लांजेवार, गोपाल वाकोडे, सुरेश वानखेड़े, अरुण गोंढाने, अनिल पानतावने, महिला संगठन से शांता आई म्हात्रे, रेखा वासनिक, सुरेखा आई बनसोडे , वन्दना आई उकर्डे, रजनी आई हुमने, मनोरमा आई लोखंडे, वंदना आई उके, कान्ता आई जीवन आई, मंगला ताई रामटेके, निता ताई भौऊरजार, संध्या ताई भौऊरजार, हिना ताई वासनिक, उज्जवला लांजेवार, कल्पना गोपनारायण, किर्ति उके, आरती उकर्डे, प्रगती म्हात्रे, माधुरी तायडे, प्रतिभा गोंढाने एव सर्व समाज संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।