भारत को अधिकृत व औपचारिक रूप से भारत कहे जाने का बाबा रामदेव ने समर्थन कर किए हस्ताक्षर

इन्दौर | योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत को अधिकृत व औपचारिक रूप से केवल भारत कहे जाने के अखिल भारतीय हस्ताक्षर अभियान को बल देते हुए अभियान के पत्रक पर हस्ताक्षर किए। यह अभियान देशभर में नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के समर्थन से चलाया जा रहा है। अभियान के कार्यकर्ता व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मप्र के संरक्षक श्वेतकेतु वैदिक ने बाबा से इस अभियान के पत्रक पर हस्ताक्षर लिए। यह अभियान शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा चलाया जा रहा है। वैदिक के मुताबिक, बाबा उज्जैन यात्रा पर आए थे। एयरपोर्ट पर उन्होंने अपने देश को भारत कहने के अभियान का समर्थन करते हुए समर्थन पत्रक पर हस्ताक्षर किए।