ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की शाम के कई यादगार पलों के बीच विक्की कौशल की परफॉर्मेंस सबसे खास रही। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले इस एक्टर ने अपने चर्चित किरदार ‘छावा’ की वीरता और भव्यता को मंच पर जिंदा कर दिया। विक्की कौशल एक विशाल हाथी के प्रॉप पर सवार होकर मंच पर पहुंचे। उनकी ये एंट्री देखते ही दर्शकों का ध्यान तुरंत मंच की ओर खिंच गया और पूरा एरिना एक बड़े सिनेमाई दृश्य जैसा नजर आने लगा। जैसे जैसे वो दर्शकों के करीब पहुंचे, माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उसी पल फैनटरटेनमेंट की असली भावना भी नजर आई, जब फैंस अपनी आंखों के सामने इस बड़े पल को साकार होते देख रहे थे।

