सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी इन दिनों लोकप्रिय शो लाफ्टर शेफ्स में नज़र आ रहे हैं और अपने अंदाज़ व ह्यूमर से लोगों का दिल जीत रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अच्छे अभिनेता भी हैं और पहले कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।एक्टिंग को लेकर वह कहते हैं, “अगर मुझे एक्टिंग का मौका मिला तो मैं ज़रूर करूंगा। मैंने पहले फिक्शन शो ‘चना मेरेया’ किया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। यह शो करीब आठ महीने तक चला। उस किरदार को निभाकर मुझे बहुत मज़ा आया। यह मेरे लिए बिल्कुल अलग अनुभव था। इसके अलावा मैंने ‘बैंक चोर’ और ‘लव यू लोकतंत्र’ जैसी फिल्मों में छोटे रोल भी किए हैं। बैंक चोर में मेरा स्क्रीन टाइम करीब 15 मिनट का था। अगर आगे फिक्शन शो या फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो मैं ज़रूर करूंगा।”

