सिंगर, कंपोजर और वोकल अरेंजर थॉमसन एंड्रयूज एक बार फिर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के साथ काम कर रहे हैं। ‘कॉकटेल 2’ के बाद दोनों की यह दूसरी साझेदारी है। इस बार थॉमसन प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ के गाने ‘रंगियारा’ से जुड़े हैं। थॉमसन एंड्रयूज पिछले कुछ समय से सिंगिंग, कंपोजिंग, वोकल अरेंजमेंट और लिरिक्स के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ‘हैवान’ के ‘रंगियारा’ के साथ उन्हें एक बार फिर अपनी रचनात्मकता को एक नए अंदाज में पेश करने का मौका मिला है।इस गाने में एक खास हिस्सा सैफ अली खान के किरदार से जुड़ा है, जहां वह फेरी राइड के दौरान गिटार बजाते हुए कुछ विदेशी कलाकारों के साथ गाना गाते नजर आएंगे। इसी सीन के लिए थॉमसन ने अंग्रेजी हिस्से के लिरिक्स लिखे और अपनी आवाज दी है।वह कहते हैं, *“प्रीतम दा की वजह से मुझे प्रियदर्शन सर की फिल्म ‘हैवान’ का हिस्सा बनने का मौका मिला। मैं इसके लिए सच में बहुत आभारी हूं। वहीं, थॉमसन अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘जय बप्पा मोरया’ को लेकर भी तैयार हैं। यह गाना उनके *‘थॉमसन एंड्रयूज कलेक्टिव’* बैनर के तहत रिलीज होगा।

