बॉलीवुड डेब्यू का मैंने  लंबे समय तक इंतजार 

मनोरंजन

एक्टर श्रेय पारीक अपने करियर में एक नए और खास पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। वह ओये चिल मार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। टेलीविजन पर करीब 10 शोज का हिस्सा रह चुके श्रेय का कहना है कि अब तक के सफर ने उन्हें बतौर एक्टर अलग-अलग तरह के किरदारों को एक्सप्लोर करने का मौका दिया है। 

उनके लिए यह बॉलीवुड डेब्यू इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म ने उन्हें अपनी कला के कई पहलुओं को एक साथ दिखाने का मौका दिया है। श्रेय कहते हैं, “यह मेरे लिए बेहद खास है। इस फिल्म में मैंने वह सब किया है, जो एक एक्टर करना चाहता है। इसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, इंटेंसिटी और डांसिंग है, इससे ज्यादा मैं और क्या मांग सकता हूं? फिल्म मिलना एक बात है, लेकिन लीड के तौर पर ऐसी फिल्म मिलना, जिसकी कहानी मुख्य रूप से आपके इर्द-गिर्द घूमती हो, हर एक्टर की इच्छा होती है। मुझे यह मौका मिला है और उम्मीद है कि मैं इसके जरिए अपनी क्षमता साबित कर पाऊंगा।”