मलेशिया गूंज उठा विजय के नाम से

मनोरंजन

मलेशिया में हुए जन नेता, यानी थलपति विजय की आखिरी फिल्म के ग्रैंड ऑडियो लॉन्च ने फैंस और इंडस्ट्रीवालों के लिए इसे एक यादगार, इमोशनल और दिल छू लेने वाली शाम बना दिया। इस खास मौके पर मौजूद थे सुपरहिट डायरेक्टर एटली, जो यहां सिर्फ मेहमान बनकर नहीं, बल्कि उस सितारे का जश्न मनाने आए थे जिसकी लोकप्रियता और प्रभाव पर्दे से कहीं आगे, और पीढ़ियों के पार तक जाते हैं।विजय और एटली का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बेहद स्पेशल है। दोनों ने साथ में थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी तीन मेगा ब्लॉकबस्टर्स दी हैं, जिन्होंने तमिल सिनेमा के इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी है। यही वजह थी कि इस ऑडियो लॉन्च पर एटली की मौजूदगी अपने आप में इमोशन बन गई।